वल्लभनगर ब्लॉक की बेटियों ने 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में लिखा नया इतिहास!
उदयपुर: वल्लभनगर ब्लॉक की बेटियों ने 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में अपनी प्रतिभा और मेहनत से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 14 वर्ष आयु वर्ग की नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कोटा कैरियर स्कूल, वासनी फतहनगर में किया गया, जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुपड़ा की टीम ने अपनी उत्कृष्टता के बल पर फाइनल में जगह बनाकर उप-विजेता का खिताब जीता।फाइनल मुकाबला भल्लों का गुड़ा के साथ खेला गया, जिसमें गुपड़ा की टीम ने 17/9 के रोमांचक स्कोर के साथ अपनी छाप छोड़ी। इस सफलता के पीछे टीम प्रभारी पपीता भावसार और शारीरिक शिक्षिका अनीता सारस्वत की कड़ी मेहनत और समर्पण का बड़ा योगदान रहा।विद्यालय के प्रिंसिपल भंवर सिंह राठौड़ ने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।इस प्रतियोगिता में गुपड़ा की टीम की सफलता ने वल्लभनगर ब्लॉक का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है और यह सफलता आने वाले समय में और भी प्रेरणादायक साबित होगी।
Continue With Google
Comments (0)