मेनार में फिर गहराया सियासी माहौल: टिकट वितरण पर ग्रामीणों की नाराजगी
मेनार, उदयपुर। पंचायत चुनाव से पहले मेनार का सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया है। टिकट वितरण के मुद्दे पर ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती नाराजगी ने माहौल को और गर्म बना दिया है।स्थानीय कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा टिकट वितरण में आपसी खींचतान के चलते भाई-भाई को आमने-सामने लड़ा दिया गया है। इसका परिणाम यह हुआ है कि कई कार्यकर्ताओं में असंतोष है और निर्दलीय उम्मीदवार को मैदान में उतरना पड़ा है।ग्रामीणों का कहना है कि इस फैसले से जमीनी कार्यकर्ताओं में विरोध और नाराजगी का माहौल है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि यदि आपसी सहमति से टिकट दिया जाता, तो यह स्थिति नहीं बनती।गौरतलब है कि मेनार का सियासी इतिहास पुराना रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत के दौरे के दौरान भी काले झंडे दिखाकर विरोध जताया गया था। अब फिर आम चौपालों पर यही कहा जा रहा है कि मुद्दा चाहे जो हो, जनता किसी की नहीं हुई है और अन्याय कभी सहन नहीं करते। यही बात गांव के गली मोहल्लों की चौपाल से निकल रही है।निष्कर्ष: मेनार में चुनावी माहौल को देखते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की नाराजगी एक गंभीर मुद्दा बन गया है। देखना यह है कि पलड़ा किसका भारी होता है, यह समय बताएगा, लेकिन विरोध के स्वर लगातार निकल रहे हैं।
Continue With Google
Comments (0)