पंचायती राज चुनाव: आरक्षण लॉटरी 23-24 सितंबर को, 15 नवंबर तक होंगे चुनाव
उदयपुर। पंचायती राज चुनावों की तैयारी तेज। राज्य सरकार ने आरक्षण लॉटरी की तारीखों का ऐलान किया। 23 सितंबर को जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी निकलेगी। 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के पदों का आरक्षण तय होगा। जिला प्रमुख का आरक्षण 13 अगस्त को हो चुका है। हाईकोर्ट के आदेश पर 15 नवंबर तक चुनाव कराने हैं। कलेक्टर्स को तैयारी के निर्देश दिए गए।
चुनाव खर्च विवरण की अंतिम तारीख 28 सितंबर
उदयपुर। नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना 14 सितंबर को पूरी हो चुकी है। अब 80 वार्डों के 220 प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का विवरण देना होगा। रिटर्निंग ऑफिसर गिर्वा अबुल साई कृष्ण ने आदेश जारी किए हैं। नियमानुसार परिणाम के 15 दिन के अंदर खर्च का हिसाब देना जरूरी है। सभी प्रत्याशी 28 सितंबर से पहले प्रारूप 'क' में अपना व्यय विवरण जिला कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 325 में जमा कराएं।
Continue With Google
Comments (0)