नगरीय निकाय चुनाव-2026: वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर-सनवाड़ में बुधवार को मतदान, 70 वार्डों में 39,957 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला*
*उदयपुर, 8 सितंबर।* जिले में नगरीय निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान बुधवार को होगा। प्रथम चरण में नगरपालिका वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर-सनवाड़ के कुल 70 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 76 मतदान दल (आरक्षित सहित) मंगलवार को सुखाड़िया रंगमंच में अंतिम प्रशिक्षण लेकर अपने-अपने मुख्यालयों के लिए रवाना हो गए।
पर्यवेक्षक हनुमानमल ढाका और जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने मतदान दलों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। प्रत्येक दल में 4 कार्मिक हैं और सुरक्षा के लिए 200 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
*तीन नगरपालिकाओं का गणित एक नजर में:*
नगरपालिका कुल वार्ड कुल प्रत्याशी कुल मतदाता
**वल्लभनगर** 20 67 8,314 (4222 पुरुष, 4092 महिला)
**भींडर** 25 58 13,919 (7092 पुरुष, 6822 महिला, 2 ट्रांसजेंडर)
**फतहनगर-सनवाड़** 25 65 17,724 (8891 पुरुष, 8833 महिला)
**कुल योग** **70** **190** **39,957**
*मतदान के लिए जरूरी नियम - ध्यान दें:*
*1. मोबाइल पूरी तरह बैन:* मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना वर्जित है।
*2. ओरिजिनल ID ही चलेगी:* वोटर ID या 11 वैकल्पिक फोटो ID में से कोई एक का *ओरिजिनल* लाना अनिवार्य है। मोबाइल में फोटो या फोटोकॉपी से वोट नहीं डाल सकेंगे।
*3. ID 19 अगस्त 2026 से पहले की होनी चाहिए।*
Continue With Google
Comments (0)