वल्लभनगर में अन्तिम दिन 13 अभ्यर्थियों ने भरे 17 नामांकन, संवीक्षा बुधवार को, नाम वापसी गुरुवार 3 बजे तक
वल्लभनगर/उदयपुर, 13 अक्टूबर।* पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत वल्लभनगर में आज अन्तिम दिन जमकर हलचल रही। वल्लभनगर पंचायत समिति सदस्य हेतु आज 13 अभ्यर्थियों ने कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल किए।
वहीं जिले की बात करें तो आज अन्तिम दिन जिला परिषद सदस्य हेतु 111 अभ्यर्थियों ने 113 नामांकन भरे। अब तक कुल 158 अभ्यर्थियों ने 161 नामांकन दाखिल किए हैं।
पंचायत समिति सदस्य हेतु आज कुल 272 अभ्यर्थियों ने 286 नामांकन किए - झाड़ोल में 32, भींडर में 31 ने 32, घासा में 19 ने 23, गिर्वा में 32, कुराबड़ में 22 ने 25, मावली में 22 ने 23, नाई में 24, ओगणा में 30, फलासिया में 47 ने 48 नामांकन भरे। पंचायत समिति सदस्य हेतु अब तक कुल 562 अभ्यर्थियों ने 579 नामांकन भरे।
जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर गौरव अग्रवाल* ने बताया कि संवीक्षा बुधवार 14 अक्टूबर को होगी और नाम वापसी गुरुवार 15 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक होगी।
उदयपुर पंचायतीराज आम चुनाव 2026, अन्तिम दिन वल्लभनगर में 13 अभ्यर्थियों ने भरे 17 नामांकन, जिले में जिला परिषद के लिए 111 ने भरे 113 नामांकन, पंचायत समिति के लिए 272 ने भरे 286 नामांकन, संवीक्षा बुधवार को, नाम वापसी गुरुवार 3 बजे तक - कलेक्टर गौरव अग्रवाल।
वल्लभनगर में नामांकन का अंतिम दिन उत्साह मेनार से निर्दलीय ने ठोकी ताल
वल्लभनगर में अंतिम दिन 13 अभ्यर्थियों ने भरे 17 नामांकन, संवीक्षा बुधवार को, नाम वापसी गुरुवार 3 बजे तक
Continue With Google
Comments (0)