वाना में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! 90% आबादी उत्तर में, मतदान केंद्र पुलिया पार दक्षिण में*

भिंडर पंचायत समिति के वाना गांव का मामला

पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत वल्लभनगर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में आज शांतिपूर्ण मतदान जारी है। प्रशासन संवेदनशील बूथों पर पुख्ता इंतजाम के दावे कर रहा है, लेकिन वल्लभनगर की वाना ग्राम पंचायत से लापरवाही की बड़ी तस्वीर सामने आई है।

वाना में पंच-सरपंच, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य का मतदान केंद्र गांव के दक्षिण में, उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया के उस पार बना दिया गया है। जबकि गांव की 90% आबादी उत्तर दिशा में रहती है।

ग्रामीणों को हाईवे पार कर, अधूरी पुलिया के नीचे से जान जोखिम में डालकर वोट देने आना पड़ रहा है। मौके पर ना पुलिस है, ना ट्रैफिक जवान, हाईवे पर जाम लग रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रिटर्निंग अधिकारी चाहते तो उत्तर दिशा में गांव के अंदर सरकारी भवन में बूथ बना सकते थे, लेकिन बिना मौके का जायजा लिए गलत जगह बूथ तय कर दिया।

बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही। है