उदयपुर में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा अभियान: जिला से ग्राम पंचायत तक चलेगी जागरूकता, प्रशासन सख्त



उदयपुर जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए उदयपुर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। राज्य सरकार द्वारा 29 अप्रैल 2025 को शुरू किए गए *'बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान'* के तहत अब जिले में जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को मासिक कैलेंडर के अनुसार गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

*क्या होंगे कार्यक्रम?*
- *सितंबर में:* स्कूलों में निबंध, वॉल पेंटिंग और नुक्कड़ नाटक हुए।
- आज गांधी जयंती पर हर ग्राम सभा में बाल विवाह के खिलाफ विशेष चर्चा और महिला नेतृत्व कार्यक्रम होंगे।
- नवंबर-दिसंबर में:बाल अधिकार सप्ताह, बाल मेले और पिछले 6 महीनों की समीक्षा रिपोर्ट का प्रकाशन होगा।
- जनवरी में: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के अधिकार और करियर डे पर युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया जाएगा।

प्रशासन का लक्ष्य सिर्फ कानून से रोकना नहीं, बल्कि समाज में व्यवहार परिवर्तन लाना है। पंचायत राज और महिला एवं बाल विकास विभाग को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।