आज हर पंचायत में ग्राम सभा अनिवार्य
2 अक्टूबर आज: राजस्थान की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा अनिवार्य, ग्रामीण तय करेंगे विकास की दिशा - गांधी जयंती पर विशेष आयोजन
उदयपुर, 2 अक्टूबर। राजस्थान सरकार के पंचायती राज नियमों के तहत आज गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम सभा का आयोजन अनिवार्य है।
खास बात ये है कि राजस्थान में पंचायती राज की शुरुआत ही 2 अक्टूबर 1959 को नागौर से हुई थी*, इसलिए इस दिन की ग्राम सभा का विशेष महत्व है।
*आज की ग्राम सभा में क्या होगा?*
राज्य सरकार के नए आदेश के अनुसार इस बार ग्राम सभाओं में *'विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP)'* बनाई जाएगी।
1. ग्रामीण खुद अपने गांव की जरूरतें, समस्याएं और प्राथमिकताएं तय करेंगे।
2. गांव के नक्शे, संसाधन और बजट की जानकारी दी जाएगी।
3. बाल विवाह रोकने, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर चर्चा भी एजेंडे में शामिल है।
4. ग्राम सभा में कोरम पूरा होना जरूरी है - जिसमें SC/ST, OBC और महिलाओं की उपस्थिति अनिवार्य है।
जिला प्रशासन ने सभी सरपंच और ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम सभा की कार्यवाही और फोटो-वीडियो पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। जो पंचायत ग्राम सभा नहीं करेगी, उस पर कार्रवाई हो सकती है।
आपके गांव में ग्राम सभा हुई क्या? कमेंट में बताएं।
आपकी पंचायत में आज होगी ग्राम सभा
2 अक्टूम्बर को हर पंचायत पर ग्राम सभा का आयोजन ग्रामवासी तय करेंगे विकाश की दिशा
Continue With Google
Comments (0)