28 वर्षों के खाकी सफर के बाद सब इंस्पेक्टर बने शंकर मेनारिया
प्रतापगढ़/उदयपुर: वर्दी केवल कपड़ा नहीं होती, यह जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस कथन को सच कर दिखाया है प्रतापगढ़ जिला विशेष शाखा (DSB) में कार्यरत शंकर लाल मेनारिया ने। 1998 में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए डूंगला निवासी शंकर मेनारिया अब सब इंस्पेक्टर बन गए हैं।सिपाही से थानेदार तक का यह 28 वर्षों का सफर संघर्ष, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण रहा है। प्रतापगढ़ एसपी ऑफिस में आयोजित सम्मान समारोह में एसपी, एएसपी और डीवाईएसपी ने स्वयं उनके कंधों पर दोहरे स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस गर्वमयी उपलब्धि पर प्रतापगढ़ पुलिस परिवार, नागदा मेनारिया समाज और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।अखिल भारतीय मेनारिया समाज के पूर्व अध्यक्ष गणपत लाल मेनारिया ने बधाई देते हुए कहा, "यह पदोन्नति शंकर लाल जी की अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा का परिणाम है। समाज को उन पर गर्व है।"समाज के सदस्यों को यह खबर और फोटो अपने ग्रुपों और न्यूज़ चैनलों पर साझा करने का अनुरोध किया गया है ताकि यह सम्मानजनक खबर सभी तक पहुंचे। भाई साहब को मेरी ओर से भी बहुत-बहुत बधाई।
Continue With Google
Comments (0)