भिंडर पंचायत समिति: नागलिया ग्राम पंचायत में ग्राम सभा बैठक सम्पन्न, गांधी जयंती पर विकास कार्यों की समीक्षा
भिंडर (उदयपुर) 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पंचायत राज विभाग के निर्देशानुसार आज भिंडर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नागलिया में विशेष ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि व ग्राम विकास अधिकारी *पिंकी राठौड़* ने की। बैठक में ग्राम रोजगार सहायक *कल्याण सिंह*, सामाजिक कार्यकर्ता *नारायण लाल*, वार्ड पंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा कार्यों की समीक्षा, पीएम आवास योजना, पेंशन सत्यापन, जल जीवन मिशन और आगामी विकास कार्यों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम विकास अधिकारी पिंकी राठौड़ ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और सभी से ग्राम विकास में सहयोग की अपील की।
ग्रामीणों ने गांव की सड़क, पानी और नाली की समस्याओं को बैठक में रखा, जिनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
MBC24NEWS के लिए भिंडर से रिपोर्ट
नागलिया ग्राम पंचायत में ग्राम सभा सम्पन्न
विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव
Continue With Google
Comments (0)