मेवाड़ के सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 20 करोड़ 63 लाख 56 हजार रुपए

मेवाड़ के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ के मंदिर में धन गणना के तीसरे चरण का समापन हो गया, जिसमें कुल 20 करोड़ 63 लाख 56 हजार रुपए की राशि का खुलासा हुआ। यह गणना तीन चरणों में पूरी की गई।
पहली पारी 7 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपए
दूसरी पार 7 करोड़ 51 लाख 94 हजार रुपए
अंतिम पारी (मंगलवार)
5 करोड़ 58 लाख 02 हजार रुपए
इस प्रकार, कुल राशि 20 करोड़ 63 लाख 56 हजार रुपए हुई है। हालांकि, इस गणना में अभी तक मंदिर के जेवर और मनी ऑर्डर शामिल नहीं किए गए हैं।गणना के समय मंदिर मंडल के लेखाधिकारी, बोर्ड सदस्य, नायब तहसीलदार सहित मंदिर और बैंक के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।इस महत्वपूर्ण गणना की प्रक्रिया ने एक बार फिर से सांवलिया सेठ के भक्तों की आस्था और श्रद्धा को प्रमाणित किया है।