भींडर के राणा प्रताप संस्थान में 70वीं जिला स्तरीय साइकिलिंग और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

खेल संवाददाताभींडर के राणा प्रताप संस्थान के खेल मैदान में 70वीं जिला स्तरीय (14 वर्षीय बालक एवं बालिका) साइकिलिंग और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ।समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। अतिथियों का तिलक और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन भींडर के अध्यक्ष राजमल मेनारिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में CBEO श्री राजेन्द्र चौबीसा उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों में संस्थान निदेशक डॉ. राजेन्द्र मेनारिया, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक राधाकिशन चौबीसा, और भंवर लाल मेनारिया मंचासीन रहे। अन्य अतिथियों में संस्थान अध्यक्ष गणपत लाल मेनारिया, चन्दा मेनारिया, वाकपीठ अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, नरेश पालीवाल, नेशनल कोच और राजस्थान प्रदेश संरक्षक हीरालाल सुथार शामिल थे।स्वागत उद्बोधन डॉ. राजेन्द्र मेनारिया ने दिया और लीला शंकर व्यास ने प्रतियोगिता का परिचय कराया। राणा प्रताप महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। खिलाड़ी तनु राठौड़ ने खेल भावना की शपथ दिलाई। आभार डॉ. शारदा कंवर ने व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. शाबिया बानो सैयद ने किया।

भागीदारी:

  • वॉलीबॉल: छात्र वर्ग - 55 विद्यालय, 550 छात्र | छात्रा वर्ग - 19 विद्यालय, 190 छात्राएं
  • साइकिलिंग: छात्र वर्ग - 46 विद्यालय, 167 छात्र | छात्रा वर्ग - 24 विद्यालय, 63 छात्राएं

आज की जीत के बाद अगले राउंड में:

  • छात्र वर्ग: धारता, मोढ़ी, वल्लभनगर पायनियर देबारी, छपरा, सारंगपुरा, माउंट व्यू, नाल, कविता, टैलेंट अकादमी डबोक, अनुग्रह जगन्नाथपुरा
  • छात्रा वर्ग: डाबियों का खेड़ा, शाला कीड़ा संगम, फतह एकेडमी

https://whatsapp.com/channel/0029VbDe59884Om642WcsO0G