सितंबर माह की त्रिस्तरीय जनसुनवाई स्थगित रहेगी
नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते सितंबर माह की त्रिस्तरीय जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जन अभियोग निराकरण विभाग के निर्देशों के क्रम में पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर की जनसुनवाई इस माह नहीं होगी।
राज्य स्तरीय सम्मान हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किए जाएंगे। संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि वृद्ध कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और संस्थाओं से 22 सितंबर तक जिला कार्यालय में प्रस्ताव आमंत्रित हैं।