कैलाशपुरी, बड़गांव (उदयपुर) |
70वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (17 व 19 आयु वर्ग) छात्र-छात्रा टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारम्भ शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कैलाशपुरी, बड़गांव में हुआ।
उद्घाटन समारोह में प्रधानाचार्य प्रीति गोयल ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी और सभी से सहयोग की अपील की।
प्रतियोगिता पर्यवेक्षक संजय शांडिल्य और अंतरराष्ट्रीय अम्पायर व कोच श्रीमती हेमलता रावल ने छात्र जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और टेबल टेनिस के नियमों की जानकारी दी। शारीरिक शिक्षक देवेन्द्र सिंह ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।
आज के मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें:
17 वर्ष छात्र वर्ग: द विजन एकेडमी
17 वर्ष छात्रा वर्ग सेंट मेरी फतेहपुरा, GSSS कैलाशपुरी, MGGS कैलाशपुरी, C.P.S.
-19 वर्ष छात्र वर्ग:* GSSS कैलाशपुरी, M.D.S.
19 वर्ष छात्रा वर्ग: M.D.S., C.A. सीनियर सेकेंडरी स्कूल-3, GSSS कैलाशपुरी, रॉकवुड हाई स्कूल।
Continue With Google
Comments (0)