*खेरोदा, वल्लभनगर | 8 सितंबर 2026*

खेरोदा कस्बे में भक्ति और श्रद्धा के माहौल के बीच राजश्री वाटिका में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ।

सोमवार को व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक *पूज्य अनुज महाराज* ने गणपति वंदना और श्रीमद्भागवत महापुराण के पूजन-अर्चन के साथ कथा का आगाज किया। महाराजश्री ने कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए भागवत श्रवण की महत्ता समझाई।

*मेवाड़ के असली राजा एकलिंग नाथ ही हैं*
कथा के दौरान मेवाड़ की पावन धरा का स्मरण कराते हुए अनुज महाराज ने कहा - _"मेवाड़ के असली राजा तो केवल देवाधिदेव महादेव एकलिंग नाथ जी हैं, बाकी सब तो उनके सेवक और दीवान मात्र हैं।"_ इस उद्बोधन के बाद पूरा पंडाल भगवान एकलिंग नाथ और बांके बिहारी के जयकारों से गूंज उठा।

पहले ही दिन कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया

बुद्धि प्रकाश पाराशर, खेरोदा* पत्रकार