दीनबंधु वैष्णव संवाददाता
लसाडिया उप खंड के कूण कस्बे में भादवी बीज के अवसर पर राम रसोड़े का समापन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पावरहाउस के पास स्थित रामदेवजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा पुलिस थाना, आजाद मोहल्ला, जैन मंदिर होते हुए पुनः रामदेव मंदिर परिसर पहुंची। वहीं गोपालपुरा व मानपुरियों का गुड़ा में भी राम रसोड़े के समापन पर शोभायात्रा मंदिर परिसर से रवाना होकर महुड़ीघर होते हुए कूण कस्बे में पहुंची।

आजाद मोहल्ला में प्रकाश सालवी व बाबा रामदेव समिति की ओर से श्रद्धालुओं को केले का प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा पुलिस थाना चौक होते हुए मानपुरियों का गुड़ा मंदिर परिसर पहुंची, जहां सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।

इस दौरान पंचायत समिति उप प्रधान धनराज पटेल, समिति अध्यक्ष लोगर लाल पटेल, समाजसेवी लालूराम मीणा, देवीलाल मीणा, पंचायत प्रशासक शांता मीणा, कूण प्रशासक धर्मचंद मीणा, पूर्व सरपंच नाथू लाल मीणा, बाबूलाल मीणा, पूनम चंद मीणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।