---

*PACKAGE SLUG: MENAR NARAYANI CHAMATKAR*
*Reporter: माधव मेनारिया,
*Duration: 2:30 Min*

*[OPENING - ANCHOR READ]*
उदयपुर के वल्लभनगर के मेनार गांव से आस्था के बड़े चमत्कार की खबर आ रही है। जहां नारायणी देवी को घुघरी का भोग लगाते ही आसमान में काले बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। ये 600 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत है। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट...


उदयपुर जिले की वल्लभनगर पंचायत समिति के मेनार गांव के छापर में स्थित है नारायणी देवी का दरबार। भादवा माह में जब फसलें सूखने लगीं तो पूरा गांव माता की शरण में पहुंच गया
परंपरा के अनुसार गांव के कोतवाल ने मेनारिया समाज के ठाकरोत और दावोत गोत्र के घरों से गेहूं-चना एकत्रित किया। मंदिर परिसर में करीब 3 मण यानि 1 क्विंटल घुघरी का प्रसाद बिना छौंक के बनाकर माता को भोग लगाया गया।

और फिर हुआ चमत्कार। भोग लगते ही आसमान में काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि भोपा पर आई माता की सवारी ने पहले ही बारिश का आशीर्वाद दे दिया था। शाम 7:30 बजे सभी भक्तों में प्रसाद बांटा गया।


"देवी की शरण में जाने से आज तक कोई निराश नहीं लौटा, यही इसका चमत्कार है।"

ग्रामीणों की मानें तो गांव बसने के साथ ही 600 साल पहले स्थापित ये मंदिर पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। जब भी बारिश नहीं होती, यही घुघरी की परंपरा फसल को जीवनदान देती है।