कांग्रेस से सुंदर लाल जैन। भाजपा से मीना
नगरीय निकाय चुनाव 2026 : नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, सभी निकायों में सीधा मुकाबला
उदयपुर जिले में नगरीय निकाय अध्यक्ष पद के चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। नाम वापसी के अंतिम दिन भीण्डर में 4, वल्लभनगर और फतहनगर में 2-2 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब जिले के सभी निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 2-2 प्रत्याशी ही मैदान में शेष हैं।
भीण्डर में सबसे दिलचस्प घमासान*
भीण्डर में भाजपा की मीना VS कांग्रेस के सुंदरलाल में सीधी टक्कर है। सुरेशकुमार जैन, गणेशलाल, गोपाल और चमनलाल ने नाम वापस ले लिए। कांग्रेस के पास 13, भाजपा के पास 12 पार्षद है लेकिन भाजपा के ही सुरेश कुमार जैन ने जब अध्यक्ष पद की ताल ठोकी तो भाजपा के जीते पार्षद में कोई जैन का प्रस्तावक नही बना कांग्रेस पार्टी के जिताऊ उमीदवार प्रस्तावक बना हालाकि जैन को पार्टी का चिन्ह नही मिलने से उसने अपना नामांकन पत्र उठा लिया लेकिन कही कहीं प्रस्तावक कोई खेम तो नही कर बैठे इसी पर सबकी निगाह टिकी है भिंडर के गली मोहल्लों में यही चर्चा है कहीं प्रस्तावक न बिगाड़ दे मांजरा ?
क्योंकि संशय होना भी जायज हे की एक।वोट का ही अंतर है यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि उट किस करवट बैठा
मतदान और मतगणना कब?
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना की जाएगी। उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 22 सितंबर को होगी।
वल्लभनगर: रामी (कांग्रेस) VS सोवनी (भाजपा)
- फतहनगर: सीमा (भाजपा) VS ममता
- उदयपुर निगम: पारस सिंघवी VS डॉ. पूनम कुंवर
- मावली: पुष्पा कुमारी VS राकेश मीणा
- कानोड़: रोनक स्वर्णकार VS शिवकुमार सोनी
आपको को हमारी खबर कैसी लगी कमेंट बॉक्स में बताए आपका।सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है फोलो कर ताकि आपकी हमारी खोर मिले
Continue With Google
Comments (0)