आरक्षण लॉटरी की तारीखों का ऐलान,
सोशल मीडिया पर शासन सचिव का एक पत्र वायरल हो रहा है जबकि इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने 15 सितंबर को आदेश जारी किया है।
शासन सचिव डॉ. जोगा राम के आदेश के अनुसार, हाईकोर्ट के आदेश (15 जुलाई 2026) के बाद राज्य सरकार ने 15 नवंबर 2026 तक नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव पूरे करने का संकल्प लिया है।
लॉटरी की अगली तारीख
-जिला स्तर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य की आरक्षण/लॉटरी 11 अक्टूबर 2026 को निकाली जाएगी।
- उपखंड स्तर: सरपंच और वार्ड पंच की आरक्षण/लॉटरी 13 अक्टूबर 2026 को निकाली जाएगी।
इससे पहले नगरीय निकायों के अध्यक्ष और जिला प्रमुख पदों का चुनाव कराकर 21 सितंबर 2026 तक पदस्थापन किया जाएगा। पहले चरण में नगरीय निकाय और दूसरे चरण में पंचायती राज चुनाव होंगे।
पंचायत चुनाव की लॉटरी डेट फाइनल! जिला परिषद 11 अक्टूबर, सरपंच-वार्ड पंच 13 अक्टूबर को
पंचायतों के चुनाव 15 नवंबर तक होगे
Continue With Google
Comments (0)