*उदयपुर/सलूम्बर, 12 सितंबर।* किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम। नाबार्ड के DGM सतपाल आजाद ने शुक्रवार को सलूम्बर किसान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPC) का निरीक्षण किया। यह FPC नाबार्ड परियोजना के तहत WOTR संस्था द्वारा संचालित की जा रही है।
*FPC कार्यालय से खेत तक लिया फीडबैक*
सतपाल आजाद ने सबसे पहले FPC कार्यालय का अवलोकन कर कंपनी की वर्तमान स्थिति और दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद वे सीधे किसानों के बीच पहुंचे। बस्सी सामचोत के सुथार मोहल्ले में किसानों के साथ संवाद बैठक हुई।
बैठक में WOTR के स्टेट मैनेजर डॉ. राजेश शर्मा, सीनियर फील्ड एग्जीक्यूटिव भेरूलाल आर्य, नेपाल सिंह देवड़ा, FPC के बोर्ड डायरेक्टर तेजपाल मीणा, उदयलाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष किसान मौजूद रहे। अतिथियों का साफा और उपरना पहनाकर स्वागत किया गया।
*जैविक खेती और सरकारी योजनाओं पर जोर*
भेरूलाल आर्य ने FPC के कामकाज की जानकारी दी। वहीं डॉ. राजेश शर्मा ने किसानों को समझाया कि कैसे रासायनिक खाद और कीटनाशकों के ज्यादा इस्तेमाल से जमीन की उर्वरता खत्म हो रही है। उन्होंने जैविक संसाधनों, बायो-रिसर्च और सरकारी योजनाओं से जुड़कर खेती को फायदे का सौदा बनाने के टिप्स दिए।
*DGM का बड़ा संदेश - कॉर्पोरेट की तरह सोचो*
नाबार्ड DGM सतपाल आजाद ने कहा कि जैसे बड़े कॉर्पोरेट ग्रुप संगठन और एकता से आगे बढ़ते हैं, वैसे ही किसानों को भी FPC से जुड़कर सामूहिक ताकत बनना होगा। उन्होंने किसानों से FPC में सक्रिय भागीदारी निभाने और इसे मजबूत बनाने का आह्वान किया।
अंत में नेपाल सिंह देवड़ा ने सभी का आभार जताया।
Continue With Google
Comments (0)