SI पुनः परीक्षा 2021 शांतिपूर्ण सम्पन्न | 69% उपस्थिति, SOG ने 3 वांछित अपराधियों को दबोचा | टोंक में सबसे ज्यादा हाजिरी अभ्यर्थी ने दी परीक्षा
जयपुर, 21 सितंबर - RPSC द्वारा आयोजित SI संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 प्रदेश के 11 जिलों के 666 केंद्रों पर शांतिपूर्ण रविवार को सम्पन्न हुई।
राजस्थान पुलिस ने निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए कड़े इंतजाम किए। ADG लॉ एंड ऑर्डर वीके सिंह ने बताया कि सुरक्षा, ट्रैफिक और प्रवेश-निकास की पूरी व्यवस्था की गई थी।
DGP राजीव कुमार शर्मा ने कहा - "वर्दी गौरव नहीं, जिम्मेदारी है।"
*SOG की बड़ी कार्रवाई:*
ADG SOG विशाल बंसल ने बताया - 50 संदिग्ध अभ्यर्थियों का सत्यापन, 1200 संदिग्धों से पूछताछ, और परीक्षा देने आए 3 वांछित अपराधी गिरफ्तार।
*उपस्थिति के आंकड़े:
कुल पंजीकृत - 2,18,114
- प्रथम पारी - 1,51,776 उपस्थित (69.58%)
- द्वितीय पारी - 1,50,559 उपस्थित (69.03%)
- टोंक में सबसे ज्यादा - 77.73% (पहली पारी) और 76.96% (दूसरी पारी)
1200 संदिग्धों से पूछताछ, और परीक्षा देने आए 3 वांछित गिरफ्तार SI भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
DGP राजीव कुमार शर्मा ने कहा - "वर्दी गौरव नहीं, जिम्मेदारी है।"
Continue With Google
Comments (0)