जनजातीय मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
उदयपुर, 17 सितम्बर। राजस्थान सरकार के जनजातीय मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने गुरुवार को झाड़ोल के मगवास में विभिन्न विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण किया। जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायत मगवास में पेयजल योजना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगवास में नवनिर्मित डोम, नए कक्षा-कक्ष, सीसी रोड और नाली निर्माण तथा मुख्य सड़क से श्मशान घाट तक सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर मंत्री खराड़ी ने कहा कि हर गांव और ढाणी तक विकास की गंगा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। ये सभी कार्य स्थानीय नागरिकों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करेंगे और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Continue With Google
Comments (0)