80% से ज्यादा वोटिंग!उदयपुर में शहरी सरकार के लिएउमड़ा जनसैलाब
---
*शहरी सरकार चुनने उमड़ा उदयपुर, दूसरे चरण में 80% से अधिक मतदान*
*मावली में पहली बार निकाय चुनाव पर दिखा जबरदस्त जोश - 88.39% वोटिंग, उदयपुर नगर निगम में 69.77%*
*उदयपुर, 11 सितंबर।* उदयपुर ने आज अपनी शहरी सरकार चुन ली। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के द्वितीय चरण में जिले की 3 निकायों में बंपर वोटिंग हुई। सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें लगी रहीं और जिले में *औसत 80.23 प्रतिशत* मतदान दर्ज हुआ।
शुक्रवार को उदयपुर नगर निगम के 80 वार्ड, मावली के 20 और कानोड़ के 20 वार्डों में वोट डाले गए। कुल *331 प्रत्याशियों* की किस्मत EVM में बंद हो गई, जिसमें अकेले उदयपुर नगर निगम के 220 प्रत्याशी शामिल हैं।
*मावली-कानोड़ ने दिखाया जोश*सुबह 10 बजे तक जहां उदयपुर शहर में 12% वोटिंग थी, वहीं मावली में 37.33% और कानोड़ में 28.86% लोग वोट डाल चुके थे। दोपहर तक रफ्तार और तेज हुई। शाम 6 बजे तक *मावली में सबसे ज्यादा 88.39%, कानोड़ में 82.53% और उदयपुर नगर निगम में 69.77% मतदान* हुआ।
*कलेक्टर-SP ने लिया जायजा*जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल और एसपी डॉ. अमृता दुहन ने शहर के कई बूथों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
*बुजुर्ग और दिव्यांगों ने भी दिखाया उत्साह*100 साल की बुजुर्ग महिला को परिजन गोद में उठाकर बूथ तक लाए। दिव्यांग और युवा मतदाताओं ने सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाकर लोकतंत्र के इस पर्व को सेलिब्रेट किया। NCC और स्काउट के बच्चों ने भी बुजुर्गों की मदद कर व्यवस्था संभाली।
*मावली में पहली बार का चुनाव बना इतिहास*नगरपालिका बनने के बाद मावली में पहली बार निकाय चुनाव हुआ, इसलिए यहाँ के लोगों में अलग ही उत्साह था। सुबह से ही बूथों पर रेलमपेल रही और लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Continue With Google
Comments (0)