उदयपुर, 12 सितंबर। नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें मतगणना पर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम उदयपुर की मतगणना 14 सितंबर को राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में सुबह 8 बजे शुरू होगी। मतगणना कर्मियों को सुबह 6.30 बजे तक पहुंचना होगा।
*ऐसे होगी गिनती:*
नगर निगम के 80 वार्डों के लिए 5 गणना कक्ष बनाए गए हैं, हर कक्ष में 8 टेबल लगेंगी। कुल 16 राउंड में गिनती होगी। हर राउंड में 5 वार्डों का परिणाम जारी किया जाएगा।
वल्लभनगर, मावली, भीण्डर, कानोड़ और फतहनगर-सनवाड़ की गिनती संबंधित नगरपालिका मुख्यालय पर ही होगी। वहां एक-एक कक्ष में 5-5 टेबल लगाई गई हैं।
*तीन लेयर सुरक्षा, मोबाइल बैन*
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा रहेगी। सिर्फ पास धारकों को ही एंट्री मिलेगी। मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
*वार्ड वाइज एजेंट सिस्टम*
पारदर्शिता के लिए हर वार्ड के एजेंट को अलग-अलग बुलाया जाएगा। एक वार्ड की गिनती पूरी होते ही एजेंट को बाहर जाना होगा, फिर अगले वार्ड के एजेंट को बुलाया जाएगा।
Continue With Google
Comments (0)