नगरीय निकाय चुनाव-2026: मतगणना की तैयारियां पूर्ण, उदयपुर सहित 5 नगरपालिकाओं में कल होगी काउंटिंग*
उदयपुर नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत उदयपुर जिले के 6 नगरीय निकायों में दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब मतगणना की बारी है। जिले की 5 नगरपालिकाओं और उदयपुर नगर निगम की मतगणना *14 सितंबर, सोमवार को सुबह ठीक 8 बजे* से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम उदयपुर की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में स्थापित 5 गणना कक्षों में होगी। प्रत्येक कक्ष में अधिकतम 8 टेबल लगाई गई हैं और कुल 16 राउंड में मतगणना होगी, हर राउंड में 5 वार्डों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इसी प्रकार *वल्लभनगर, भींडर, कानोड़, मावली और फतहनगर-सनवाड़* नगरपालिकाओं की मतगणना संबंधित मुख्यालयों के संग्रहण-वितरण केंद्रों पर होगी। वल्लभनगर की पंचायत समिति कार्यालय में, भींडर की भैरव राउमावि में, फतहनगर-सनवाड़ की राउमावि सनवाड़ में, कानोड़ की पं. उदय जैन महाविद्यालय में और मावली की पीएम श्री राउमावि में काउंटिंग होगी।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मतगणना स्थल पर *त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था* रहेगी। केवल अधिकृत पास धारकों को ही प्रवेश मिलेगा और मतगणना केंद्र पर मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
जिले में कुल *190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशी* चुनाव मैदान में हैं। उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में 220 प्रत्याशी, कानोड़ में 20 वार्डों पर 52, भींडर में 25 वार्डों पर 58, मावली में 20 वार्डों पर 59, फतहनगर-सनवाड़ में 25 वार्डों पर 65 और वल्लभनगर में 20 वार्डों पर 67 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। चुनाव परिणाम के बाद *विजय जुलूस, आतिशबाजी, वाहनों के काफिले और उत्तेजक नारेबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध* रहेगा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने पर भी कार्रवाई होगी। यह आदेश मतगणना और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव तक प्रभावी रहेगा।
नगरीय निकाय चुनाव-2026: मतगणना की तैयारियां पूर्ण, उदयपुर सहित 5 नगरपालिकाओं में सोमवार को काउंटिंग*
14 सितंबर सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
Continue With Google
Comments (0)