नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत उदयपुर सहित 5 नगर पालिकाओं - वल्लभनगर, भींडर, कानोड़, मावली और फतहनगर-सनवाड़में मतगणन सुबह 8 बजे से होगी। सभी गणना केंद्रों पर व्यवस्था चाक चौबंद है
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि इन पांचों निकायों की मतगणना संबंधित मुख्यालय के संग्रहण-वितरण केंद्र पर होगी। वल्लभनगर की पंचायत समिति कार्यालय में, भींडर की भैरव राउमावि में, फतहनगर-सनवाड़ की राउमावि सनवाड़ में, कानोड़ की पं. उदय जैन महाविद्यालय में और मावली की पीएम श्री राउमावि में काउंटिंग होगी।
इन 5 नगर पालिकाओं के 110 वार्डों के लिए 301 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
वल्लभनगर:20 वार्ड, 67 प्रत्याशी, मतदाता 8314, मतदान 6907
- भींडर: 25 वार्ड, 58 प्रत्याशी, मतदाता 13919, मतदान 11424
- कानोड़:20 वार्ड, 52 प्रत्याशी, मतदाता 9395, मतदान 7756
- मावली:20 वार्ड, 59 प्रत्याशी, मतदाता 8198, मतदान 7246
- फतहनगर-सनवाड़:25 वार्ड, 65 प्रत्याशी, मतदाता 17724, मतदान 15758
सुरक्षा के लिए त्रि-स्तरीय घेरा रहेगा, मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा और विजय जुलूस व आतिशबाजी पर रोक लागू रहेगी।
वल्लभनगर ,भिंडर कानोड़ मावली में 8 बजे से मतगणना शुरू
110 वार्डों में 301 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Continue With Google
Comments (0)