वल्लभनगर उप खंड क्षेत्र में पिछले एक माह से मानसून की बेरुखी से क्षेत्र के किसान चिंतित थे। लगातार बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर आ गई थीं। मक्का, सोयाबीन और मूंगफली की फसलें पानी के अभाव में मुरझाने लगी थीं।
लेकिन दो दिन से रु रुक कर हल्की बूंदा बांदी हो रही साथ ही सोमवार सुबह से मौसम ने करवट ली क्षेत्र में *रिमझिम बारिश का दौर* शुरू हो गया है। ठंडी हवाओं के साथ हो रही इस बारिश से किसानों में राहत की उम्मीद जगी है। मुरझाई फसलों को जीवनदान मिलने के आसार हैं।
स्थानीय किसानों ने बताया कि यदि 2-3 दिन तक यही दौर चलता रहा तो फसलों को काफी फायदा होगा और उत्पादन जो अभी तक नुकसान हुआ है उसकी भरपाई तो नही हो पाएगी लेकिन बारिश आने से कुछ हद तक लाभ होगा
कुल मिलाकर लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश ने किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। क्षेत्र के मेनार अमरपुरा वाना बांसडा केदारिया भिंडर भटेवर खेरोदा आदि क्षेत्रों में बारिश होने के समाचार है
Continue With Google
Comments (0)